नमस्कार , हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 8103696901 , 6266418989 , 6266256782 , 8226053208 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनता की पुकार पर फिर खरे उतरे विधायक भैयालाल राजवाड़े, सरपंच की अनदेखी के बाद विधायक निधि से लगवाया मोटर, तीन दिन में दूर हुआ पेयजल संकट – Azad Hind Live24

Azad Hind Live24

Latest Online Breaking News

जनता की पुकार पर फिर खरे उतरे विधायक भैयालाल राजवाड़े, सरपंच की अनदेखी के बाद विधायक निधि से लगवाया मोटर, तीन दिन में दूर हुआ पेयजल संकट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खालपारा वार्ड नंबर 3 में पानी के लिए तरस रहे थे ग्रामीण, एक शिकायत पर विधायक ने दिखाई तत्परता

कोरिया / बड़गांव।
जनप्रतिनिधि वही होता है जो जनता के सुख-दुख में खड़ा रहे और जरूरत पड़ने पर तुरंत समाधान भी करे। बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ग्राम पंचायत बड़गांव के खालपारा वार्ड नंबर 3 में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ था। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। महिलाएं सिर पर बर्तन लेकर दूरस्थ ढोड़ही कुएं से पानी लाने को मजबूर थीं। बच्चों और बुजुर्गों को भी पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों के अनुसार पेयजल समस्या की जानकारी क्षेत्रीय विधायक भैयालाल राजवाड़े को दी गई थी। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ग्राम पंचायत के सरपंच को निर्देशित किया कि शासकीय हैंडपंप में मोटर लगवाकर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाए। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक के निर्देश के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई और समस्या जस की तस बनी रही।

विधायक के निर्देशों की नहीं हुई पालन

ग्रामीणों का कहना है कि जब एक निर्वाचित विधायक स्वयं समस्या के समाधान के लिए निर्देश दे रहे थे, तब उम्मीद थी कि पंचायत तत्काल कार्रवाई करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पेयजल जैसी गंभीर समस्या के बावजूद ग्रामीणों को राहत नहीं मिली। इससे ग्रामीणों में नाराजगी भी बढ़ने लगी थी।

फिर विधायक ने खुद संभाली कमान

जब ग्रामीणों ने दोबारा विधायक भैयालाल राजवाड़े को पूरी स्थिति से अवगत कराया, तब उन्होंने बिना देरी किए स्वयं पहल की। जनता की परेशानी को देखते हुए विधायक ने अपने विधायक निधि (विधायक मद) से राशि स्वीकृत कराकर शासकीय हैंडपंप में मोटर लगवाने की व्यवस्था कराई।
बताया जा रहा है कि विधायक के हस्तक्षेप के बाद महज तीन दिनों के भीतर मोटर स्थापित कर दी गई और खालपारा वार्ड नंबर 3 में पेयजल व्यवस्था बहाल हो गई। जैसे ही हैंडपंप से पानी निकलना शुरू हुआ, ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी लौट आई।
ग्रामीणों ने कहा – ऐसा जनप्रतिनिधि हर क्षेत्र को मिले
स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक भैयालाल राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में बहुत कम जनप्रतिनिधि ऐसे हैं जो एक फोन पर जनता की समस्या सुनकर तत्काल कार्रवाई करते हैं। विधायक ने न केवल समस्या सुनी बल्कि उसका समाधान भी कराया।
ग्रामीणों ने कहा कि जब भैयालाल राजवाड़े छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री थे, तब भी वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते थे और आज विधायक के रूप में भी उसी सक्रियता के साथ क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं।
पंचायत की जिम्मेदारी थी, लेकिन विधायक ने निभाया फर्ज
ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होती है। पंचायतों को विभिन्न योजनाओं और वित्त आयोग की राशि के माध्यम से संसाधन भी उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके बावजूद यदि ग्रामीणों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़े, तो यह चिंता का विषय है।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पंचायत स्तर पर पहल की जाती तो ग्रामीणों को इतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ती। लेकिन जब स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं मिला, तब विधायक भैयालाल राजवाड़े ने आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाई और जनता को राहत दिलाई।

ग्रामीणों का संदेश

हमारे विधायक भैयालाल राजवाड़े जी जनता की आवाज सुनते ही नहीं, उस पर कार्रवाई भी करते हैं। एक फोन पर समस्या का संज्ञान लेकर तीन दिन में समाधान कराना उनकी कार्यशैली को दर्शाता है। हम उनके प्रति हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हैं।”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now