नमस्कार , हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 8103696901 , 6266418989 , 6266256782 , 8226053208 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अरे ओ सांभा… कितने आदमी थे?” “सरदार… एक ही था, लेकिन पूरे प्रशासन पर भारी पड़ गया!” कोरबा में ‘वीरू’ बना युवक, पानी की टंकी पर चढ़कर मचाया हड़कंप! – Azad Hind Live24

Azad Hind Live24

Latest Online Breaking News

अरे ओ सांभा… कितने आदमी थे?” “सरदार… एक ही था, लेकिन पूरे प्रशासन पर भारी पड़ गया!” कोरबा में ‘वीरू’ बना युवक, पानी की टंकी पर चढ़कर मचाया हड़कंप!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा/हरदीबाजार।
फिल्म शोले का मशहूर टंकी वाला सीन गुरुवार को कोरबा जिले के ग्राम नेवसा में हकीकत बन गया। फर्क सिर्फ इतना था कि यहां बसंती नहीं, बल्कि पुलिस और प्रशासन युवक को नीचे उतारने में जुटे दिखाई दिए।
पुलिस कार्रवाई से नाराज एक युवक गांव की ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गया और ऊपर से न्याय की गुहार लगाने लगा। युवक ने थाना प्रभारी पर मारपीट करने और ₹23,500 लेने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मघाती कदम उठा सकता है।
युवक के टंकी पर चढ़ते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कोई वीडियो बनाने लगा तो कोई युवक को समझाने लगा। देखते ही देखते प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
काफी देर तक चले ड्रामे के बीच अधिकारी युवक को समझाने में जुटे रहे। दूसरी ओर पुलिस ने युवक के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की गई थी।
अरे ओ सरकार… न्याय दो! कोरबा में ‘वीरू’ बना युवक, पानी टंकी पर चढ़कर मचाया हंगामा”
“शोले का सीन हुआ रियल! पानी टंकी पर चढ़े युवक ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप”
“कोरबा का वीरू बोला – इंसाफ नहीं मिला तो टंकी से नहीं उतरूंगा!”
“टंकी पर चढ़ा युवक, नीचे प्रशासन बेबस… कोरबा में हाई वोल्टेज ड्रामा”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now