नमस्कार , हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 8103696901 , 6266418989 , 6266256782 , 8226053208 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बैकुंठपुर जनपद सदस्य चुनाव: 7 प्रत्याशी मैदान में, 1 जून को होगा फैसला – Azad Hind Live24

Azad Hind Live24

Latest Online Breaking News

बैकुंठपुर जनपद सदस्य चुनाव: 7 प्रत्याशी मैदान में, 1 जून को होगा फैसला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बैकुंठपुर। जनपद पंचायत बैकुंठपुर क्षेत्र क्रमांक-7 के जनपद सदस्य (बीडीसी) पद के लिए चुनाव प्रचार पूरी तरह थम चुका है। अब क्षेत्र के मतदाता 1 जून को अपने मताधिकार का प्रयोग कर जनप्रतिनिधि का चयन करेंगे।
क्षेत्र क्रमांक-7 में इस बार चुनावी मुकाबला बेहद रोचक होता जा रहा है। चुनाव मैदान में कुल 7 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं इस क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 6000 से कुछ अधिक बताई जा रही है, जिसके कारण सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी।
हालांकि मैदान में सात उम्मीदवार हैं, लेकिन चुनावी चर्चाओं और स्थानीय जनरुझानों में मुख्य मुकाबला बरगद छाप के प्रत्याशी लीलाधर पैकरा और सुषमा सिंह श्याम के बीच माना जा रहा है। दोनों प्रत्याशियों ने गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया।
आजाद हिंद लाइव 24 की डोर-टू-डोर सर्वे रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान जनरुझानों में लीलाधर पैकरा बढ़त की स्थिति में नजर आ रहे हैं। वहीं सुषमा सिंह श्याम भी लगातार मजबूत चुनौती पेश कर रही हैं, जिससे मुकाबला पूरी तरह कांटे का बना हुआ है।
क्षेत्र में विकास, सड़क, पेयजल, रोजगार और स्थानीय समस्याओं को लेकर मतदाताओं के बीच चर्चा देखने को मिल रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मतदान प्रतिशत और अंतिम समय का मतदाता रुझान परिणाम को प्रभावित कर सकता है।
आजाद हिंद लाइव 24 की डोर-टू-डोर सर्वे रिपोर्ट के अनुसार यदि वर्तमान जनरुझान मतदान तक कायम रहते हैं तो जीत-हार का अंतर लगभग 200 से 250 वोटों के बीच रह सकता है। हालांकि अंतिम फैसला मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।
अब पूरे क्षेत्र की निगाहें 1 जून के मतदान पर टिकी हैं। प्रचार थम चुका है, चुनावी शोर शांत हो गया है और प्रत्याशियों की किस्मत अब मतपेटी में बंद होने जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now