नमस्कार , हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 8103696901 , 6266418989 , 6266256782 , 8226053208 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुशासन तिहार बना “एक्शन तिहार” ! विधायक को मिला नोटिस, सीएम विष्णुदेव साय के सख्त तेवर से मचा हड़कंप – Azad Hind Live24

Azad Hind Live24

Latest Online Breaking News

सुशासन तिहार बना “एक्शन तिहार” ! विधायक को मिला नोटिस, सीएम विष्णुदेव साय के सख्त तेवर से मचा हड़कंप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अब लापरवाह अफसरों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों पर बड़ी कार्रवाई की चर्चाएं तेज

कोरिया जिले के ग्राम कुशाहा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम अब राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में बड़ा मुद्दा बन चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में उठे सवालों के बाद अब मामला सीधे संगठन और सरकार की सख्ती तक पहुंच गया है। भाजपा संगठन द्वारा विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की खबर के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की समस्याओं, अधूरे विकास कार्यों और जनता की अनदेखी को लेकर खुलकर सवाल उठाए गए। मंच से हुई बयानबाजी और आरोपों के बाद भाजपा संगठन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी किया है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों सुशासन तिहार को केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता की शिकायतों के समाधान का बड़ा अभियान बना चुके हैं। प्रदेशभर में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को साफ संदेश दिया जा रहा है कि जनता से जुड़ी समस्याओं में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कुशाहा कार्यक्रम के बाद प्रशासनिक अमले में भी हलचल बढ़ गई है। कई विभागों में लंबित मामलों को तेजी से निपटाने की कोशिश शुरू हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क, पानी, राशन, आवास और अन्य योजनाओं से जुड़ी शिकायतें लंबित पड़ी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली बार किसी बड़े मंच पर जनता की आवाज सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंची, जिसके बाद पूरे मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया। वहीं अब यह भी चर्चा है कि आने वाले दिनों में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा संगठन और सरकार दोनों ही अब जनता के बीच सख्त संदेश देना चाहते हैं कि चाहे नेता हो, अधिकारी हो या कर्मचारी — लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सुशासन तिहार के दौरान लगातार सामने आ रही शिकायतों और कार्रवाई की चर्चाओं के बीच अब लोग इसे “एक्शन तिहार” कहने लगे हैं। जिले में यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या आने वाले दिनों में और बड़े फैसले देखने को मिलेंगे?
फिलहाल विधायक को मिले नोटिस के बाद पूरे मामले पर सभी की नजर टिकी हुई है। अब देखना होगा कि संगठन और सरकार आगे क्या बड़ा कदम उठाते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now