बैकुंठपुर उपचुनाव: भाजपा में टिकट को लेकर बढ़ी हलचल, कई दावेदार मैदान में
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बैकुठपुर कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 कदमनारा उपचुनाव को लेकर भाजपा के अंदर टिकट की दावेदारी तेज हो गई है। 18 अप्रैल नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होने के कारण राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा कुडेली मंडल के महामंत्री राकेश पैकरा ने भी पार्टी से टिकट की मांग रखी है। संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राकेश पैकरा का नाम क्षेत्र में तेजी से चर्चा में बना हुआ है।
वहीं राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि कुछ ऐसे लोग भी भाजपा से टिकट मांग रहे हैं जिन्होंने अब तक भाजपा की सदस्यता तक नहीं ली है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
भाजपा अभी तक अपने अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाई है, जबकि निर्दलीय और अन्य दलों के संभावित उम्मीदवार लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। रब्बू चेरवा, धनीराम उईके, प्रकाश नारायण पैकरा, लीलाधर पैकरा सहित कई नाम चुनावी चर्चा में बने हुए हैं। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से अजीत बड़ा का नाम भी मुकाबले को रोचक बना रहा है।
पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शिवभजन सिंह को 404 वोट मिले थे और वे छठवें स्थान पर रहे थे। ऐसे में इस बार भाजपा कोई मजबूत और स्थानीय समीकरण साधने वाला चेहरा मैदान में उतारने की तैयारी में दिखाई दे रही है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि भाजपा संगठन और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए किस उम्मीदवार पर भरोसा जताती है। आने वाले कुछ घंटों में तस्वीर साफ होने की संभावना है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





