जनपद पंचायत बैकुंठपुर क्षेत्र क्रमांक-7 में बढ़ी सियासी हलचल, संभावित उम्मीदवार के रूप में उभरे राकेश पैकरा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरिया। पंचायत उपचुनाव की घोषणा के साथ ही जनपद पंचायत बैकुंठपुर क्षेत्र क्रमांक-7 में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 1 जून 2026 को होने वाले मतदान को लेकर गांव-गांव में चुनावी माहौल बन चुका है। इसी बीच भाजपा की ओर से कुडेली मंडल महामंत्री राकेश कुमार पैकरा का नाम संभावित उम्मीदवार के रूप में तेजी से चर्चा में है।
हालांकि भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन क्षेत्र में राकेश पैकरा को भाजपा का मजबूत संभावित चेहरा माना जा रहा है। क्षेत्र क्रमांक-7 के अंतर्गत आने वाले चारपारा, झरनापारा, कदमनारा, जटासेमर, जामपानी, डुभापानी और सराईगहना जैसे गांवों में उनकी सक्रियता लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।
स्थानीय स्तर पर राकेश पैकरा की संगठनात्मक पकड़ और जनता के बीच लगातार संपर्क को उनकी बड़ी ताकत माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी उनके नाम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो क्षेत्र क्रमांक-7 में मुकाबला बेहद रोचक हो सकता है।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में अब सभी की निगाहें भाजपा संगठन के फैसले पर टिकी हुई हैं। वहीं संभावित उम्मीदवारों ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





