नमस्कार , हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 8103696901 , 6266418989 , 6266256782 , 8226053208 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भटगांव में बीजेपी को बड़ा झटका, टी.एस. सिंहदेव की मौजूदगी में 50 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल – Azad Hind Live24

Azad Hind Live24

Latest Online Breaking News

भटगांव में बीजेपी को बड़ा झटका, टी.एस. सिंहदेव की मौजूदगी में 50 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर छत्तीसगढ़ की राजनीति में सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विधानसभा क्षेत्र भटगांव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव के एक दिवसीय दौरे के दौरान बीजेपी के करीब 50 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से संगठन और स्थानीय नेतृत्व से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान टी.एस. सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और जनता की आवाज को प्राथमिकता देती है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे भटगांव में बदलाव की शुरुआत बताया है।

सूत्रों के मुताबिक शामिल हुए कार्यकर्ताओं में कई सक्रिय बीजेपी समर्थक और स्थानीय स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हैं। इस घटनाक्रम को महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के लिए राजनीतिक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

भटगांव की राजनीति में इस बदलाव के बाद आने वाले समय में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now