नमस्कार , हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 8103696901 , 6266418989 , 6266256782 , 8226053208 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एमसीबी में रेल डबलिंग परियोजना को मिली रफ्तार, 111 भूमिस्वामियों को मिलेगा करोड़ों का मुआवजा – Azad Hind Live24

Azad Hind Live24

Latest Online Breaking News

एमसीबी में रेल डबलिंग परियोजना को मिली रफ्तार, 111 भूमिस्वामियों को मिलेगा करोड़ों का मुआवजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बौरीडांड-अंबिकापुर रेल दोहरीकरण के लिए 6.980 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा भुगतान प्रक्रिया
एमसीबी। जिले की बहुप्रतीक्षित बौरीडांड-अंबिकापुर रेल दोहरीकरण परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया प्रशासन ने तेज कर दी है। इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों को अब राहत मिलने वाली है, क्योंकि पात्र भूमिस्वामियों को सीधे उनके बैंक खातों में मुआवजा राशि दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार रेल दोहरीकरण परियोजना के लिए जिले के 09 ग्राम — उजियारपुर, बरबसपुर, दर्रीटोला, सरोला, सेमरा, लाई, उदलकछार, शंकरगढ़ एवं बेलबहरा की भूमि अर्जित की गई है। कुल 6.980 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई, जिसमें 111 निजी भूमिस्वामियों की 5.225 हेक्टेयर निजी भूमि तथा 28 प्रकरणों में 1.755 हेक्टेयर शासकीय भूमि शामिल है।
परियोजना के लिए कुल 4 करोड़ 78 लाख 47 हजार 777 रुपये की अवार्ड राशि स्वीकृत की गई है। जिला प्रशासन द्वारा 05 मई 2026 को अवार्ड पारित किए जाने के बाद अब तहसीलदार एवं उप तहसील नागपुर के माध्यम से प्रभावित हितग्राहियों के बैंक खातों की जानकारी एकत्र की जा रही है, ताकि भुगतान प्रक्रिया जल्द पूरी की जा सके।
प्रशासन का कहना है कि मुआवजा वितरण पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक यह रेल डबलिंग परियोजना क्षेत्र में यातायात सुविधा को बेहतर बनाएगी, साथ ही विकास और रोजगार की नई संभावनाओं को भी बढ़ावा देगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now