कोरिया जिले को मिली नई कलेक्टर, पुष्पा साहू संभालेंगी कमान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरिया। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कोरिया जिले को नई कलेक्टर मिल गई हैं। राज्य शासन ने IAS अधिकारी पुष्पा साहू को कोरिया जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है। वहीं वर्तमान कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी का तबादला करते हुए उन्हें बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य सरकार ने बुधवार को 42 IAS और 1 IFS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने तथा कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह बड़ा फेरबदल किया गया है।
नई कलेक्टर पुष्पा साहू के आने से जिले में प्रशासनिक कार्यशैली में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं चंदन संजय त्रिपाठी के कार्यकाल को भी कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसलों के लिए याद किया जा रहा है।
सरकारी आदेश जारी होते ही प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब आने वाले दिनों में नई कलेक्टर जिले की विकास योजनाओं, राजस्व मामलों और जनसमस्याओं पर प्राथमिकता तय करेंगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा





