नमस्कार , हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 8103696901 , 6266418989 , 6266256782 , 8226053208 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तमनार में ‘कागजी विकास’ का खेल! 3 पंचायतों में RTI दबाकर करोड़ों के घोटाले का खुलासा – Azad Hind Live24

Azad Hind Live24

Latest Online Breaking News

तमनार में ‘कागजी विकास’ का खेल! 3 पंचायतों में RTI दबाकर करोड़ों के घोटाले का खुलासा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

📍 रायगढ़ | विशेष रिपोर्ट
रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत तमनार की ग्राम पंचायत कोड़केल, कुंजेमुड़ा और बजरमुड़ा में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई महत्वपूर्ण जानकारियों को जानबूझकर छिपाया जा रहा है, जिससे करोड़ों रुपए के संभावित घोटाले पर पर्दा डाला जा सके।
🔴 RTI से बचने की कोशिश
पत्रकार द्वारा 15वें वित्त आयोग के तहत हुए कार्यों का पूरा रिकॉर्ड मांगा गया था, जिसमें मास्टर रोल, माप पुस्तिका और जियो टैग फोटो शामिल थे। लेकिन निर्धारित समय सीमा के बावजूद जानकारी नहीं दी गई।
🔴 कोड़केल में आदेश की अनदेखी
कोड़केल पंचायत में प्रथम अपीलीय अधिकारी (CEO जनपद) के आदेश के बावजूद सचिव ने जानकारी देने से इनकार कर दिया, जो प्रशासनिक नियमों का खुला उल्लंघन है।
🔴 फर्जी भुगतान की आशंका
कुंजेमुड़ा और बजरमुड़ा पंचायतों में मास्टर रोल छिपाने से यह आशंका गहराती है कि फर्जी मजदूरों के नाम पर भुगतान किया गया है।
🔴 शिकायत पहुँची उच्च स्तर तक
मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), राज्य सूचना आयोग और पंचायत विभाग तक पहुंच चुकी है। दोषियों पर FIR की मांग की गई है।
“यह केवल RTI का उल्लंघन नहीं, बल्कि सरकारी धन के दुरुपयोग को छिपाने का प्रयास है।” – शिकायतकर्ता
🔴 प्रशासन पर उठे सवाल
अब सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएगा या फिर यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now