भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती आज, पूरे देश में होंगे भव्य आयोजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरिया भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती आज पूरे देश में श्रद्धा, सम्मान और गौरव के साथ मनाई जाएगी। देशभर के स्कूल, कॉलेज, शासकीय कार्यालय, सामाजिक संगठन और विभिन्न संस्थाओं में माल्यार्पण, संगोष्ठी, रैली, संविधान वाचन और सामाजिक न्याय विषयक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी अवसर पर ग्राम पंचायतों में आज ग्राम सभा का आयोजन भी किया जाएगा, जहां ग्रामीण विकास, पंचायत योजनाओं, जनसमस्याओं और गांव के भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा होगी। ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपने गांव के विकास से जुड़े मुद्दों पर सुझाव देने की अपील की गई है।
यह आयोजन बाबा साहब के लोकतंत्र, समानता और जनभागीदारी के विचारों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संदेश देगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





