बलरामपुर में हाथी का हमला, महुआ चुनने गई 22 वर्षीय युवती की मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
छत्तीसगढ़ /बलरामपुर बलरामपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। वन परिक्षेत्र रामानुजगंज अंतर्गत छतवा-चीनिया जंगल में जंगली हाथी के हमले में 22 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती अपने रिश्तेदारों के साथ जंगल में महुआ चुनने गई थी। इसी दौरान अचानक जंगल में मौजूद हाथी से उसका सामना हो गया। इससे पहले कि वह खुद को बचा पाती, हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतका झारखंड की निवासी थी और अपने रिश्तेदारों के यहां घूमने आई हुई थी। इस दुखद घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में वन क्षेत्र में जाने को लेकर भय व्याप्त हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने पंचनामा कार्रवाई के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही वन विभाग द्वारा आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल क्षेत्र में अकेले न जाने की सलाह दी गई है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





