नमस्कार , हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 8103696901 , 6266418989 , 6266256782 , 8226053208 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बस्तर में अमित शाह का बड़ा दौरा : सुरक्षा, विकास और नक्सल मुद्दों पर मंथन, 4 राज्यों के CM होंगे शामिल – Azad Hind Live24

Azad Hind Live24

Latest Online Breaking News

बस्तर में अमित शाह का बड़ा दौरा : सुरक्षा, विकास और नक्सल मुद्दों पर मंथन, 4 राज्यों के CM होंगे शामिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच चुके हैं। सोमवार को वे जगदलपुर और नेतानार सहित बस्तर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरे को नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की बड़ी रणनीति और बस्तर के विकास से जोड़कर देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने रायपुर पहुंचने पर अमित शाह का स्वागत किया। दौरे के दौरान सुरक्षा, विकास, जनसुविधा और प्रशासनिक समन्वय पर विशेष फोकस रहेगा।
डायल-112 सेवा को मिलेगा विस्तार
अमित शाह राजधानी रायपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में डायल-112 सेवा के लिए 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सरकार का दावा है कि इससे प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस सहायता पहले से ज्यादा तेज और प्रभावी होगी।
हर जिले में मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट
प्रदेश के 33 जिलों के लिए आधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट्स शुरू की जाएंगी। इन वाहनों में अत्याधुनिक जांच उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से घटनास्थल पर ही शुरुआती वैज्ञानिक जांच की जा सकेगी। इससे अपराध जांच में तेजी और पारदर्शिता आने की उम्मीद है।
गुंडाधुर’ के गांव नेतानार जाएंगे शाह
गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर एयरपोर्ट से सीधे नेतानार गांव पहुंचेंगे। यहां वीर शहीद गुंडाधुर की धरती पर जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। माना जा रहा है कि इससे ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिलेगा।
अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में अमित शाह नक्सल विरोधी अभियानों में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। इसे सुरक्षा बलों के मनोबल को मजबूत करने की दिशा में बड़ा संदेश माना जा रहा है।
विकास और सुरक्षा पर होगी बड़ी बैठक
बादल अकादमी और होटल ग्रैंड एंबिशन में विकास कार्यों, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, पुनर्वास और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की बड़ी बैठक होगी। शाम को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ “बस्तर के संग” सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी अमित शाह शामिल होंगे।
कल होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
19 मई को जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता अमित शाह करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में अंतरराज्यीय समन्वय, क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा व्यवस्था और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा होगी।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
अमित शाह के दौरे को लेकर कांग्रेस ने भी सवाल खड़े किए हैं। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि इतनी बड़ी बैठक वर्चुअल माध्यम से भी की जा सकती थी, जिससे सरकारी खर्च और ईंधन की बचत होती।
अमित शाह का प्रमुख कार्यक्रम
डायल-112 के 400 नए वाहनों को हरी झंडी
नेतानार में जन सुविधा केंद्र उद्घाटन
अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
बादल अकादमी में सुरक्षा और विकास बैठक
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात
“बस्तर के संग” सांस्कृतिक कार्यक्रम
19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now