नमस्कार , हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 8103696901 , 6266418989 , 6266256782 , 8226053208 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बैकुंठपुर क्षेत्र क्रमांक 7 में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मजबूत स्थिति में, भाजपा की बढ़ी चिंता – Azad Hind Live24

Azad Hind Live24

Latest Online Breaking News

बैकुंठपुर क्षेत्र क्रमांक 7 में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मजबूत स्थिति में, भाजपा की बढ़ी चिंता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरिया/बैकुंठपुर : जनपद पंचायत बैकुंठपुर क्षेत्र क्रमांक 7 में इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होता नजर आ रहा है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अनुभवी चेहरा अजीत बड़ा को मैदान में उतारकर चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। वर्तमान हालात को देखते हुए क्षेत्र में सीधी टक्कर भाजपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बीच मानी जा रही है।
स्थानीय ग्रामीणों और राजनीतिक जानकारों के अनुसार खासकर ग्राम पंचायत सराईगहना, मुड़ी झरिया, कोट, जामपानी और डूबापानी क्षेत्र में अजीत बड़ा एक मजबूत और सिंगल उम्मीदवार के रूप में उभरते नजर आ रहे हैं। इन क्षेत्रों में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को अच्छा जनसमर्थन मिलने की चर्चा तेज हो गई है।
वहीं जटा सेमर पंचायत को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का मजबूत गढ़ माना जा रहा है, जहां पार्टी की पकड़ लंबे समय से मजबूत बताई जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि पार्टी की संगठनात्मक ताकत और स्थानीय जुड़ाव यहां चुनाव में बड़ा असर डाल सकता है।
इसके अलावा जयपुर और कदमनारा पंचायतों में जातीय और सामाजिक समीकरण भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पक्ष में जाते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि इन क्षेत्रों में मतदाताओं का झुकाव पार्टी की ओर बढ़ रहा है, जिससे भाजपा की चिंता बढ़ सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि भाजपा क्षेत्र के अनुसार मजबूत और स्थानीय पहचान वाले प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारती है, तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी चुनाव में बड़ी बढ़त हासिल कर सकती है।
फिलहाल बैकुंठपुर क्षेत्र क्रमांक 7 में चुनावी सरगर्मी चरम पर है और गांव-गांव में अब भाजपा बनाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की चर्चा जोरों पर चल रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now