अनुभव का भरोसा, विकास का वादा — मैदान में उतरे प्रकाश नारायण पैकरा”
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरिया बैकुंठपुर जनपद पंचायत उपचुनाव में क्षेत्र क्रमांक 7 से अनुभवी और चर्चित चेहरा प्रकाश नारायण पैकरा अब खुलकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। ग्राम पंचायत चारपारा के स्थानीय उम्मीदवार के रूप में प्रकाश नारायण पैकरा जल्द ही जनपद सदस्य पद हेतु अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
प्रकाश नारायण पैकरा लंबे समय तक जनपद पंचायत बैकुंठपुर में बड़े बाबू के पद पर कार्य कर चुके हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने पंचायत व्यवस्था, ग्रामीण विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों को बेहद करीब से देखा और समझा। यही कारण है कि उन्हें पंचायत और ग्रामीण विकास का मजबूत जानकार माना जाता है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि प्रकाश नारायण पैकरा केवल चुनावी नेता नहीं बल्कि जमीन से जुड़े हुए अनुभवी व्यक्ति हैं, जिन्होंने वर्षों तक पंचायतों की समस्याओं और ग्रामीण जनता की जरूरतों को समझा है। ग्रामीण विकास, सड़क, पानी, आवास और पंचायत योजनाओं को लेकर उनकी समझ क्षेत्र के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
सेवानिवृत्ति के बाद भी जनता के बीच सक्रिय रहने वाले प्रकाश नारायण पैकरा अब जनप्रतिनिधि बनकर क्षेत्र की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास है।
सूत्रों के अनुसार उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से टिकट की मांग भी रखी है। हालांकि उन्होंने साफ कहा है कि यदि भाजपा टिकट देती है तो वे पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे और यदि टिकट नहीं मिलता है तब भी जनता के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
क्षेत्र क्रमांक 7 में लगातार बढ़ते जनसमर्थन के कारण चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। गांव-गांव में उनके नाम की चर्चा हो रही है और समर्थकों का कहना है कि इस बार क्षेत्र को एक अनुभवी और विकासशील सोच वाला जनप्रतिनिधि मिल सकता है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





