नमस्कार , हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 8103696901 , 6266418989 , 6266256782 , 8226053208 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खरीफ सीजन से पहले बड़ा अलर्ट: बड़गांव सहकारी समिति के किसानों की लिमिट फिलहाल जामपारा बैकुंठपुर में बन रही, जल्द कराएं प्रक्रिया पूरी – Azad Hind Live24

Azad Hind Live24

Latest Online Breaking News

खरीफ सीजन से पहले बड़ा अलर्ट: बड़गांव सहकारी समिति के किसानों की लिमिट फिलहाल जामपारा बैकुंठपुर में बन रही, जल्द कराएं प्रक्रिया पूरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बड़गांव विशेष रिपोर्ट 
कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखंड अंतर्गत किसानों के लिए सहकारी समिति की ओर से महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों से खाद-बीज हेतु अपनी लिमिट जल्द बनवाने की अपील की गई है, ताकि समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जा सके और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बड़गांव में सहकारी समिति का उद्घाटन हो चुका है, लेकिन समिति की पूर्ण प्रक्रिया एवं संचालन व्यवस्था पूरी होने तक फिलहाल बड़गांव सहकारी समिति के किसानों की लिमिट सहकारी समिति जामपारा बैकुंठपुर में बनाई जा रही है।
किसानों को अपने आवश्यक दस्तावेज — नक्शा, खसरा, बी-1, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक के साथ सहकारी समिति जामपारा बैकुंठपुर पहुंचकर प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
इस व्यवस्था के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गांव, मोदीपारा, जामपानी, दुभापानी, पतरापाली सहित वे सभी ग्राम पंचायतें शामिल हैं, जो सहकारी समिति जामपारा के अधीनस्थ आती हैं।
वहीं जिन किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) अब तक नहीं बन पाया है, उन्हें भी जल्द केसीसी बनवाने की सलाह दी गई है, ताकि खाद-बीज लेने एवं कृषि कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बताया गया है कि किसानों की लिमिट का सेक्शन संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से होता है, जिसके कारण प्रक्रिया में समय लग सकता है। ऐसे में किसानों से अपील की गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी लिमिट प्रक्रिया पूर्ण कराएं।
खेती सीजन को देखते हुए यह पहल किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now