नमस्कार , हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 8103696901 , 6266418989 , 6266256782 , 8226053208 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बुड़ार में 5 जून को लगेगा जन समस्या समाधान शिविर – Azad Hind Live24

Azad Hind Live24

Latest Online Breaking News

बुड़ार में 5 जून को लगेगा जन समस्या समाधान शिविर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) के बैकुंठपुर विकासखंड अंतर्गत बुड़ार में 05 जून 2026 को जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शासन के विशेष अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

इस शिविर में शामिल होने वाले ग्राम पंचायतों में बड़गांव, जामपानी, डुभापानी, नरकेली, मझगंवा, पतरापाली, मोदीपारा, बरपारा, जतासेमर, कदमनारा, झरनापारा, गोलहाघाट बुड़ार आमापारा, कंचनपुर, खुटरापारा, चारपारा, कुडेली एवं सरभोंका शामिल हैं, जहां के ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंच सकेंगे।

शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, खाद्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगी। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार अपडेट, स्वास्थ्य जांच, पेंशन एवं अन्य योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया जाएगा।

इस शिविर के लिए मनहरण सिंह (तकनीकी सहायक) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो पूरे कार्यक्रम की निगरानी करेंगे।

प्रशासन ने सभी संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now