नमस्कार , हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 8103696901 , 6266418989 , 6266256782 , 8226053208 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 15वां वित्त का लाखो रूपए से ऊपर का सरपंच पुत्र व सचिव द्वारा किया गया गमन – Azad Hind Live24

Azad Hind Live24

Latest Online Breaking News

15वां वित्त का लाखो रूपए से ऊपर का सरपंच पुत्र व सचिव द्वारा किया गया गमन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

छत्तीसगढ़ /कोरिया  बैकुंठपुर  जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गांव में  वर्तमान सरपच  श्रीमती सुकवरिया की पुत्र राकेश कुमार पैकरा ने ग्राम पंचायत बड़गांव का सारा ए टू जेड कार्य कर रहा है और    समय-समय पर जनपद पंचायत की मीटिंग पर भी राकेश ही उपस्थित होता है   ।

आजाद हिंद लाइव 24डाट कॉम वेब न्यूज  का पत्रकार ने ई ग्राम स्वराज ऑनलाइन वेबसाइट से ग्राम पंचायत बड़गांव का जानकारी देखा तो   अवगत हुआ की  सरपंच पुत्र रकेश कुमार पैकरा जो वर्तमान में भाजपा के बूथ अध्यक्ष है  जो की  वर्ष 2021-22 और 2023 24 में  15वां वित्त पैसा का   बिना कार्य किए बिना  अपने खुद के नाम से जीएसटी बिल बनाकर  15वां वित्त पैसा का   लाखो रूपए  से ऊपर सचिव से मिलीभगत कर आहरण कर  गमन किया है  जो ग्राम पंचायत बडगांव में  ऐसा कुछ भी काम नही हुआ है और मजे की  बात यह है की  कागजों में कार्य पूर्ण दिखाकर  ऑडिट भी करा लिया जाता है  प्रशासन की आंखों मे धूल झोंककर  घोटाला करके वाहवाही लूट रहे है ।

एक तरफ राज्य सरकार केन्द्र सरकार भ्रष्टाचारियो के खिलाफ मुहिम चलाकर कार्यवाही कर रही है दूसरे ओर   भाजपा के ही बूथ अध्यक्ष राकेश कुमार एव सचिव द्वारा ग्राम पंचायत का विकास कार्यों के लिए आया पैसा का  गमन कर रहें हैं।

नाली साफ सफाई के नाम पर  39600 रूपए सड़क  मरम्मत के नाम से 9300 रूपए और    ग्राम पंचायत के कंप्यूटर के नाम पर 49000रूपए  ग्राम पंचायत की कुर्सी टेबल के नाम पर 13000 रूपए दो  नहानी घर के नाम से 40750 +40750 रूपए निकाल कर खा गए सही से  जांच किया जाए तो बहुत ज्यादा घोटाला देखने को मिलेगा  जो बडगांव पंचायत में ऐसा कुछ भी कार्य नही हुआ है ।और न  सामग्री आया है।अभी विगत दिनों  पहले   पेयजल की बढ़ती समस्या को लेकर  न्यूज़ लगा था इंदिरा  गांव गंगा योजना के पंप खराब  मरम्मत के  संदर्भ में  जिस समाचार  को पढ़कर    जनपद सीईओ बैकुंठपुर द्वारा तत्काल  एक्शन   लिया तो  सरपंच सचिव ने गांव के पेयजल की समस्याओं को दूर कराने  का अपने आप को  बीच बचाव के लिए प्रतिवेदन देकर अपना पाला  झाड़ लिए। और पंप नहीं बनवाए।

सरपंच सचिव की प्रतिवेदन  के पश्चात गांव वाले ने एक सप्ताह  तक इंतजार किए फिर भी सरपंच सचिव द्वारा इंदिरा  गांव गंगा योजना के ट्यूबवेल का पंप नहीं  बनवाए   जिसे ग्राम वासियों को पेयजल हेतु भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था ।

इस समस्या को देखते हुए   आजाद हिंद लाइव 24.com के संपादक कृष्णकुमार वैष्णव ने अपने सौजन्य से पंप खरीद कर  ग्रामवासियों को दिया और ग्रामवासियों ने चंदा कर मिस्त्री चार्ज देकर   पेयजल की समस्या को दूर किया।

ग्राम पंचायत बडगांव में जो कार्य निर्माण पूर्ण हो चुका है  उसका भुगतान के लिए गोल मटोल घुमाकर टाइम पास कर रहे है  सरपंच, सचिव और इनके   ऐसी आदत है की किसी भी ग्रामवासियों को कोई भी इमरजेंसी  समस्या हो मोबाईल  से कॉल रिसीव तक  नही करते है  इतना बडा इन लोगो को  घमंडी है अभी विगत दिनों जिला पंचायत कोरिया द्वारा आदेश दिया गया है की  स्वीकृत राशि 10000 प्रति नग के हिसाब से  ग्राम पंचायत में  डस्टबिन बना है   जिसका  भूगतान 15वा वित्त से  किया जाना है लेकिन  15वा वित्त का पैसा विगत  2 अप्रैल से आया है इससे पहले इनको जिला पंचायत कोरिया प्रशासन की  कूडादान का भुगतान करने का आदेश मिल चूका  है   इसके बाद भी सरपंच सचिव  द्वारा  आज तक भूगतान नही कर रहे है।  जो कार्य हुआ है उसका भूगतान करने में इनको दिक्कत हो रहा है और बिना कार्य किए पैसा आहरण कर गमन करने के लिए सरपंच सचिव को मजा आ रहा है   इन सरपंच  सचिव की  सिर्फ भ्रष्टाचार को  बढ़ावा देने का  चरित्र है।ग्राम पंचायत बडगांव में विकास कराने को नही।

 

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now