नमस्कार , हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 8103696901 , 6266418989 , 6266256782 , 8226053208 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राहुल गांधी ने दी महिलाओ को नारी न्याय की 5 गारंटी:हर साल 1 लाख रुपये, सरकारी नौकरियों में 50% आरक्षण – Azad Hind Live24

Azad Hind Live24

Latest Online Breaking News

राहुल गांधी ने दी महिलाओ को नारी न्याय की 5 गारंटी:हर साल 1 लाख रुपये, सरकारी नौकरियों में 50% आरक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
महिला आरक्षण लागू करने का वादा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “नरेंद्र मोदी जी ने लोकसभा में धूम-धाम से महिलाओं को आरक्षण दिया। लेकिन फिर आपसे कहा गया कि सर्वे के बाद आपको आरक्षण दिया जाएगा और सर्वे 10 साल के बाद होगा। लेकिन जैसे ही कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी, महिलाओं को बिना सर्वे के आरक्षण दिया जाएगा।

मनरेगा का पैसा अरबपतियों को दिया’

नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “नरेंद्र मोदी जी ने अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिया। मनरेगा का एक साल का बजट 65 हजार करोड़ रुपए है। इसका मतलब मोदी जी ने मनरेगा का 24 साल का पैसा अरबपतियों को दे दिया है। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि अगर उनका कर्ज माफ हो सकता है तो किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों का भी कर्ज माफ होना चाहिए।”

राहुल गांधी की लोक सभा 2024 में नारी न्याय’ की 5 गारंटी क्या है  जानिए।

• महालक्ष्मी: इसके तहत सभी गरीब परिवार में एक महिला को हर साल सीधे बैंक खाते में 1 लाख रुपए भेजे जाएंगे।

• आधी आबादी, पूरा हक: केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों में आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा। यानी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

• शक्ति का सम्मान: इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा।

• अधिकार मैत्री: इसके तहत सभी पंचायत में महिलाओं को उनके हकों के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी। जो महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देंगे और इन अधिकारों को लागू करने में मदद करेंगे।

• सावित्री बाई फुले हॉस्टल: इस योजना के तहत देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी करेगी। भारत सरकार की तरफ से सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक कामकाजी महिलाओं का हॉस्टल बनवाया जाएगा।

महिलाओं के लिए समृद्धि के द्वार खुलेंगे- राहुल

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “कांग्रेस पांच ऐसी गारंटियां दे रही है जिनसे देश में महिलाओं का जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा। कांग्रेस का लक्ष्य देश की आधी आबादी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और बराबरी का प्रतिनिधित्व देना है। यह 5 ऐतिहासिक कदम महिलाओं के लिए ‘समृद्धि का द्वार’ खोलने जा रहे हैं।”

बता दें कि इसके पहले कांग्रेस ने भागीदारी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय के तहत कई बड़ी घोषणाएं की हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now