नमस्कार , हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 8103696901 , 6266418989 , 6266256782 , 8226053208 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीएम विष्णु देव साय ने आज लेंगे कैबिनेट की बैठक: किसानो, महिलाओं व कर्मचारियों के हितों में जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना – Azad Hind Live24

Azad Hind Live24

Latest Online Breaking News

सीएम विष्णु देव साय ने आज लेंगे कैबिनेट की बैठक: किसानो, महिलाओं व कर्मचारियों के हितों में जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शाम 5 बजे से मंत्रालय स्थित कैबिनेट हॉल में होगी। इस बैठक में किसानों, महिलाओं व कर्मचारियों के हितों  में जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना है

राज्य के 24 लाख किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के अंतर की राशि के भुगतान के साथ महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है।

इसके अलावा मोदी की गारंटी में किए गए कुछ वादों के क्रियान्वयन के संबंध में भी समीक्षा संभव है। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर भी कैबिनेट में मुहर लगाई जा सकती है। राज्य में तेंदूपत्ता की खरीदी समर्थन मूल्य में किए जाने के साथ तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए चरणपादुका व बच्चों के लिए छात्रवृत्ति प्रारंभ किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now